इन चीजों को खाकर करें शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा

इन चीजों को खाकर करें शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा

सेहतराग टीम

हमारे शरीर में कई अंग होते हैं और सभी अपने कामों के लिए जरूरी होते हैं। उन्हीं में से एक है दांत, जिससे हम किसी भी चीजों को खाते हैं। वहीं दांत को मजबूत करने के लिए हमें कैल्शियम का प्रयोग करना होता है। वहीं ये हमारे खून की कोशिकाओं को भी मजबूत करता है। आपको बता दें कि कैल्शियम की कमी को हाइपोकैल्शिमिया भी कहा जाता है।

पढ़ें- जानिए, उम्र के हिसाब से एक दिन में कितना दूध पीना चाहिए?

एक रिसर्च के अनुसार भारत में सिर्फ 426 मिलीग्राम कैल्शियम ही प्रतिव्यक्ति मिलता है। इस वजह से भारतीयों में ऑस्ट्रियोपोरोसिस और हड्डियों के टूटने का खतरा बढ़ रहा है। इसके साथ ही जोड़ों में दर्द की समस्या अधिक होती है। 

उम्र बढ़ने के साथ हमारे शरीर में कैल्शियम की अधिक कमी होने लगती है। ऐसे में ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम हो।  अक्सर हम कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट्स का सहारा ले लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।  इसलिए इसके बजाय आप बस इन 4 चीजों का सेवन करे। 

कैल्शियम की कमी पूरा करने वाले फूड्स (Best Calcium Rich Foods in Hindi):

वर्जिन कोकोनट ऑयल

वर्जिन कोकोनट ऑयल सेहत के लिए काफी माना जाता है। इसमें एंटिएलर्जिक, एंटिबायॉटिक, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरिया के साथ-साथ कैल्शियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसलिए रोजाना सुबह 1 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल का सेवन करे। 

गिलोय

गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कॉपर, आयरन, फास्फोरस, जिंक,कैल्शियम, मैग्नीशियम के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरीएंटी-कैंसर आदि तत्व पाए जाते हैं। जो आपके शरीर और हड्डियों को मजबूत रखते हैं। आप गिलोय का सेवन 3 तरीके से कर सकते हैं। गिलोय सत्व, गिलोय जूस  या गिलोय स्वरस और गिलोय चूर्ण। इसका तना, जड़, पत्ते हर एक चीज में औषधिय गुण पाएं जाते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिजों पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, , बी1, बी2, बी3, बी6, बी12, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा  एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में कैल्शियम की कमी पूरा करने के साथ कई रोगों से दूर रखता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

डेयरी प्रोडक्ट्स में सबसे अधिक कैल्शियम पाया जाता है। इसलिए जितना हो सके दूध, दही, पनीर आदि का सेवन करे।

इसे भी पढ़ें-

पथरी होने पर भूल कर भी ना करें इन चीजों का सेवन, जानें होने वाले नुकसान

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।